मंगलवार, 15 नवंबर 2016

मनोकामना पूर्ण करने का अचूक टोटका है गुड़,पोस्ट को शेयर करना ना भूले

मनोकामना पूर्ण करने का अचूक टोटका है गुड़,पोस्ट को शेयर करना ना भूले

उपाय और टोटकों से जीवन के संकट दूर किए जा सकते हैं। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता फिर भी समाज में यह प्राचीनकाल से प्रचलित हैं और मान्यता अनुसार यह अनुभव पर आधारित हैं।
ऐसे उपाय या टोटके सही होते हैं जिसने किसी दूसरा का कोई नुकसान न होता हो, बल्की आपका फायदा होता हो। जिन टोटके या उपाय किसी के अहित के लिए किए जाते हों उन्हें वर्जित माना जाता है इसका परिणाम भी व्यक्ति को बाद में भुगतना होता है। हम यहां बता रहे हैं ऐसे उपाय जो ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के विशेषज्ञों द्वारा मान्य और सात्विक हैं। जो आओ इस बार जानते हैं गुड़ के अचूक उपाय…

  • दुर्घटना से बचाव हेतु : यदि आपके मन में किसी दुर्घटना या सर्जरी का भय हो तो तांबें के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमानजी के मंदिर में दान देने के बाद वहीं बैठकर धूप-दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा कुछ मंगलवार और शनिवार को करें। फिर जब भी समय मिले तो श्रद्धा अनुसार करते रहें। इसे आपके जीवन में इस तरह का संकट कभी नहीं आएगा। 
  • यदि सूर्य नीच का हो तो : जिस व्यक्ति का सूर्य नीच का (खासकर षष्टम, सप्तम और अष्टम भाव में) होगा उसके मुंह से सदैव लार बहती रहेगी एवं शरीर के अंग बेकार हो जाएंगे या लकवा मार जायेगा। इस स्थिति में गुड़ खाकर जल पीकर कार्य प्रारंभ करें। बहते पानी में गुड़ बहायें। 800 ग्राम गेंहू उवं 800 ग्राम गुड़ रविवार से 8 दिन तक मंदिर में भेंट करे। सूर्य द्वादश भाव में हो तो बंदरों को गुड़ खिलाएं।
  • स्थाई संपत्ति हेतु : यदि लाख प्रयत्न करने के बाद भी आपका कोई मकान नहीं बन पा रहा है या बनने के बाद बिकने की नौबत आ जाती हो तो यह तीन टोटके आजमाएं। प्रत्येक शुक्रवार को नियम से किसी भूखे को भोजन कराएं, दूसरा किसी रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। तीसरा शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान करें। ऐसा नियमित करने से अपनी अचल सम्पति बनेगी।
    • मनोकामना पूर्ण करने हेतु : 7 गुड़ की डलियों के साथ, एक रुपए का सिक्का और हल्दी की 7 साबुत गाठें पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें। फेंकते समय अपनी कामना बोलें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होगी।
    • कर्ज मुक्ति हेतु : कहा जाता है कि भोजन में गुड़ का प्रयोग करने से लाभ मिलता है। थोड़ा थोड़ा गुड़ खाते रहने से धन की आवक बढ़ती है। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।
    • भाई-बहन से समझौता : बहन या भाईयों से कोई समस्या हो तो सवा किलो गुड़ जमीन में दबाने से समझौता होता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Popular Updates Of Last Week

Search This Website