गुड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुड़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 नवंबर 2016

गुड़ और जीरे का पानी आपके लिये होगा बहुत हितकारी, जाने कैसे?

गुड़ और जीरे का पानी आपके लिये होगा बहुत हितकारी, जाने कैसे?

  • कल्पना कीजिये कि आप छोटी मोटी बीमारियों के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाते हैं और अपना मूल्यवान समय और पैसे नष्ट करते हैं! जी हाँ, हम जानते हैं कि कैसा महसूस होता है। हम सभी डॉक्टर और आधुनिक दवाईयों पर इतने अधिक निर्भर हो गए हैं कि हम यह महसूस ही नहीं कर पाते कि हमारे रसोईघर में कई ऐसे पदार्थ होते हैं जिनमें औषधीय गुण होते हैं।
  • जी हाँ, यह सही है कि कई ऐसे पदार्थ जिनका उपयोग हम खाना बनाने में नियमित तौर पर करते हैं उनका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में तथा कई बीमारियों को रोकने में सहायक होता है।
  • क्या आप जानते हैं कि गुड़ और जीरे में भी ऐसे गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं? एक पानी के बर्तन में 1 चम्मच जीरा और मिलाएं। अब इस पानी को उबालें।
  • इसे कुछ मिनिट तक उबालें तथा इस मिश्रण को एक कप में निकालें। आपका ड्रिंक सेवन के लिए तैयार हैं। इस ड्रिंक को प्रतिदिन सुबह नाश्ता करने से पहले पीयें। यह जानने के लिए किस प्रकार जीरा और गुड़ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, आगे पढ़ें।
  1. पेट फूलने से आराम दिलाता है जीरे और गुड़ का मिश्रण एसिड के प्रभाव को बेअसर कर देता है जिसके अकारण पेट में गैस बनना, पेट फूलना और एसिडिटी कम होती है।
  2. शरीर के तापमान को कम करता है यह प्राकृतिक पेय शरीर के तापमान को कम करता है और शरीर के तापमान को नियमित करता है जिससे बुखार, सिरदर्द और जलन आदि से राहत मिलती है।
  3. शरीर के दर्द को कम करता है जीरे और गुड़ के मिश्रण में प्रदाहनाशी गुण होते हैं अत: यह प्रभावित भाग में रक्त प्रवाह को बढाकर शरीर के दर्द को कुछ हद तक कम करता है।
  4. मासिक धर्म को नियमित करता है यह मिश्रण महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है और इस प्रकार मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करता है। यह मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। 
  5. यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है जीरे और गुड़ का यह मिश्रण प्राकृतिक बॉडी डिटॉक्स (विषैले पदार्थों को बाहर निकालना) की तरह कार्य करता है जो आपके संपूर्ण शरीर को स्वच्छ करता है तथा शरीर से विषैले पदार्थों को प्रभावी रूप से बाहर निकालता है तथा इस प्रकार आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाता है।
  6. कब्ज़ को रोकता है आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि यह मिश्रण कब्ज़ से आराम दिलाने तथा उसे रोकने में सहायक होता है क्योंकि यह मल त्याग की प्रक्रिया को नियमित करता है।
  7. एनीमिया से बचाव जीरा तथा गुड़ दोनों में पोषक तत्व तथा खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होते हैं। इस प्रकार यह ड्रिंक एनीमिया से बचाव करता है।

मनोकामना पूर्ण करने का अचूक टोटका है गुड़,पोस्ट को शेयर करना ना भूले

मनोकामना पूर्ण करने का अचूक टोटका है गुड़,पोस्ट को शेयर करना ना भूले

उपाय और टोटकों से जीवन के संकट दूर किए जा सकते हैं। हालांकि इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता फिर भी समाज में यह प्राचीनकाल से प्रचलित हैं और मान्यता अनुसार यह अनुभव पर आधारित हैं।
ऐसे उपाय या टोटके सही होते हैं जिसने किसी दूसरा का कोई नुकसान न होता हो, बल्की आपका फायदा होता हो। जिन टोटके या उपाय किसी के अहित के लिए किए जाते हों उन्हें वर्जित माना जाता है इसका परिणाम भी व्यक्ति को बाद में भुगतना होता है। हम यहां बता रहे हैं ऐसे उपाय जो ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब के विशेषज्ञों द्वारा मान्य और सात्विक हैं। जो आओ इस बार जानते हैं गुड़ के अचूक उपाय…

  • दुर्घटना से बचाव हेतु : यदि आपके मन में किसी दुर्घटना या सर्जरी का भय हो तो तांबें के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमानजी के मंदिर में दान देने के बाद वहीं बैठकर धूप-दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा कुछ मंगलवार और शनिवार को करें। फिर जब भी समय मिले तो श्रद्धा अनुसार करते रहें। इसे आपके जीवन में इस तरह का संकट कभी नहीं आएगा। 
  • यदि सूर्य नीच का हो तो : जिस व्यक्ति का सूर्य नीच का (खासकर षष्टम, सप्तम और अष्टम भाव में) होगा उसके मुंह से सदैव लार बहती रहेगी एवं शरीर के अंग बेकार हो जाएंगे या लकवा मार जायेगा। इस स्थिति में गुड़ खाकर जल पीकर कार्य प्रारंभ करें। बहते पानी में गुड़ बहायें। 800 ग्राम गेंहू उवं 800 ग्राम गुड़ रविवार से 8 दिन तक मंदिर में भेंट करे। सूर्य द्वादश भाव में हो तो बंदरों को गुड़ खिलाएं।
  • स्थाई संपत्ति हेतु : यदि लाख प्रयत्न करने के बाद भी आपका कोई मकान नहीं बन पा रहा है या बनने के बाद बिकने की नौबत आ जाती हो तो यह तीन टोटके आजमाएं। प्रत्येक शुक्रवार को नियम से किसी भूखे को भोजन कराएं, दूसरा किसी रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। तीसरा शनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान करें। ऐसा नियमित करने से अपनी अचल सम्पति बनेगी।
    • मनोकामना पूर्ण करने हेतु : 7 गुड़ की डलियों के साथ, एक रुपए का सिक्का और हल्दी की 7 साबुत गाठें पीले कपड़े में वीरवार को बांधकर रेलवे लाईन के पार फेंक दें। फेंकते समय अपनी कामना बोलें। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होगी।
    • कर्ज मुक्ति हेतु : कहा जाता है कि भोजन में गुड़ का प्रयोग करने से लाभ मिलता है। थोड़ा थोड़ा गुड़ खाते रहने से धन की आवक बढ़ती है। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा।
    • भाई-बहन से समझौता : बहन या भाईयों से कोई समस्या हो तो सवा किलो गुड़ जमीन में दबाने से समझौता होता है

Search This Website